लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता: स्टालिन

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:21 IST

Open in App

चेन्नई, सात सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) तीन महीने पहले एक जनवरी 2022 से मिलने लगेगा।

उन्होंने कहा कि संशोधित बजट (2021-22) में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता एक अप्रैल 2022 से बढ़ाने की घोषणा की गई थी। हालांकि, सरकारी कर्मचारियों के संगठनों के अनुरोध पर विचार करते हुए, गंभीर वित्तीय बाधाओं के बावजूद डीए वृद्धि एक जनवरी 2022 से लागू की जाएगी।

इस कदम से 16 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा और तीन महीने पहले डीए बढ़ाने से 1,620 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा।

एक सरकारी कर्मचारी संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि उम्मीद है कि परिपाटी के अनुसार केंद्र द्वारा 11 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के बराबर ही डीए बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव