लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेल को रेल की आपूर्ति के लिए रिवर्स ऑक्शन प्रणाली ला सकती है सरकार: जेएसपीएल

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने कहा कि सरकार रेल परियोजनाओं के लिए रेल की आपूर्ति की खातिर 'रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया' शुरू कर सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे कम कीमत की पेशकश करने वाली कंपनी भारतीय रेल को रेल की आपूर्ति का ऑर्डर हासिल कर सकती है।

शर्मा ने जेएसपीएल के रेल व्यापार से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए पीटीआई से कहा, ''हाल में हमें बताया गया कि भारतीय रेल, रेल की आपूर्ति के लिए एक रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। हम सरकार के योजना शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि पहले भारतीय रेल का केवल एक ही आपूर्तिकर्ता - भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) - हुआ करता था लेकिन अब प्रतिस्पर्धा में और भी कंपनियां हैं। इसलिए भारतीय रेल रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

जुलाई, 2018 में जेएसपीएल ने लंबी रेलों की आपूर्ति के लिए भारतीय रेल की 2,500 करोड़ रुपए की वैश्विक निविदा का 20 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने की घोषणा की थी। एक सहमति ज्ञापन के मुताबिक, इससे पहले तक भारतीय रेल सरकारी कंपनी सेल से ही रेल की खरीद करती आ रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?