लाइव न्यूज़ :

बिस्तरों, ऑक्सीजन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी देने के लिए नयी सुविधा का परीक्षण कर रही है गूगल

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई गूगल ने सोमवार को कहा कि वह चुनिंदा जगहों पर बिस्तरों, और चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी देने के लिए गूगल मैप्स में एक नयी सुविधा का परीक्षण कर रही है।

सुविधा के माध्यम से लोग इन चीजों से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं और दूसरों से साझा कर सकते हैं।

ये परीक्षण प्रौद्योगिकी कंपनी के भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच राहत प्रयासों में मदद करने की कोशिशों के तहत किए जा रहे हैं।

गूगल ने कहा, "हम मैप्स में सवाल-जवाब का इस्तेमाल कर एक नयी सुविधा का परीक्षण कर रहे हैं। यह सुविधा लोगों को चुनिंदा जगहों पर बिस्तरों, और चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछने और स्थानीय जानकारी साझा करने में सक्षम बनाएगी। चूंकि इसमें उपयोगकर्ताओं द्वारा डाली गयी सामग्री होगी ना कि अधिकृत स्रोतों से मिली सामग्री, सूचना का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सटीकता और नयेपन का सत्यापन करना जरूरी होगा।"

गूगल ने कहा कि उसकी टीमें प्राथमिकता के साथ तीन क्षेत्रों में काम कर रही है - यह सुनिश्चित करना कि लोग सबसे नयी और सबसे अधिकृत सूचना पाएं, सुरक्षा एवं टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश को बढ़ावा देना और प्रभावित समुदायों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं दूसरे संगठनों के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध कराना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट