लाइव न्यूज़ :

Gold Silver Price: सोना 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम

By संदीप दाहिमा | Updated: July 18, 2025 20:55 IST

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देGold Silver Price: सोना 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। दूसरी तरफ, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये बढ़कर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस बीच, शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 12.38 डॉलर या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,351.53 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण (जिंस और मुद्रा) के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक में मामूली कमजोरी और यूरोपीय संघ द्वारा तेल व्यापार को लक्ष्य करते हुए रूस पर नए प्रतिबंध को मंजूरी देने के साथ नई वैश्विक चिंताओं के फिर से उभरने से सोने की कीमतों में तेजी आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों में धारणा मजबूत हुई, जिससे कॉमेक्स सोने को 3,350 डॉलर के स्तर को पुनः प्राप्त करने में मदद मिली।’’ वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 38.38 डॉलर प्रति औंस हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘कारोबारी शुक्रवार को जारी होने वाले प्रारंभिक मिशिगन उपभोक्ता धारणा और मुद्रास्फीति सहित अमेरिकी वृहत आर्थिक आंकड़ों का इंतजार करेंगे। ये आंकड़े सर्राफा कीमतों के लिए और अधिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।’’

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स