लाइव न्यूज़ :

सोने में 389 रुपये और चांदी में 1,137 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी बहुमूल्य धातुओं कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट आने के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 389 रुपये बढ़कर 48,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,477 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी इस दौरान 1,137 रुपये की तेजी के साथ 64,726 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 63,589 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोमवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 24 पैसे की गिरावट देखी गई और मूल्य घटकर 73.48 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना लाभ दर्शाता 1,853 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.14 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के कारण सोने में लिवाली बढ़ गई जिससे मजबूत डॉलर के बावजूद रुपये में शुक्रवार के निम्न बंद स्तर से वापस तेजी लौट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें