लाइव न्यूज़ :

सोना 662 रुपये टूटा, चांदी 1,431 रुपये कमजोर

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 662 रुपये टूटकर 50,338 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 1,431 रुपये के नुकसान से 62,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,648 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘भारत में सोने की कीमतों में ‘करेक्शन’ से धनतेरस से पहले इसकी त्योहारी खरीद बढ़ सकती है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,886 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी 24.31 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्बिसेजे के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी की राय में सोमें यह गिरावट शेयर बांड जैसी ज्यादा जोखिम भरी सम्पत्तियों की ओर निवेशकों का झुकाव अचानक बढने से है। यह झुकाव अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत के साथ साथ कोविड19 की वैक्सीन के विकास में फाइजर की सफलता की अप्रत्याशित घोषणा से है।

उनकी राय में सोना अभी 49,600-50,900 के दायरे में रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?