लाइव न्यूज़ :

गोदरेज प्रापर्टीज ने आवासीय परियोजना के लिये मुंबई में 1.5 एकड़ जमीन खरीदी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च जमीन जायदाद के क्षेत्र में काम करने वाली गोरदेज प्रापर्टीज लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने आवासीय परियोजना विकसित करने के लिये मुंबई में 1.5 एकड़ जमीन 166 करोड़ रुपये में खरीदी है।

शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में गोदरेज प्रापर्टीज लिमिटेड (जीपीएल) ने नवी मुंबई, संपदा में एक नई आवासीय परियोजना शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि, ‘‘दो आस- पास स्थित प्लॉट के लिये सिडको की ई- नीलामी प्रक्रिया में जीपीएल सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। इन दोनों प्लॉट के लिये उसने 166 करोड़ रुपये की बोली लगाई।’’

गोदरेज प्रापर्टीज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा, ‘‘यह परियेाजना एमएमआर क्षेत्र में हमारे विकास कार्यक्रम को और मजबूत करेगी। यह देश के प्रमुख बाजारों में हमारी उपस्थिति को अधिक गहरा करने की हमारी रणनीति पर सटीक बैठती है।

गोदरेज प्रापर्टीज प्रमुख कारोबारी समूह गोरदेज समूह की रीयल एस्टेट क्षेत्र में काम करने वाली इकाई है। कंपनी के मुंबई, बेंगलूरू, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पुणे में परियोजनायें चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान