लाइव न्यूज़ :

गोदरेज कंज्यूमर का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने सोमवार को बताया कि घ्ररेलू बाजार में बिक्री में सुधार के साथ वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 12.77 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये हो गया।

जीसीपीएल ने शेयर बाजार बीएसई को दी गयी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 445.20 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

आलोच्य तिमाही में उसकी परिचालन आय 3,055.42 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी अवधि में उसकी परिचालन आय 2,778.05 करोड़ रुपये थी। यह सालाना आधार पर आय में 9.98 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

कंपनी का कुल खर्च 2,435.11 करोड़ रहा, जो वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही के 2,244.16 करोड़ रुपये से 8.50 प्रतिशत अधिक है।

जीसीपीएल की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक निसाबा गोदरेज ने कहा, '' हमने लगातार दूसरी तिमाही में दोहरे अंकों में वृद्धि की और बिक्री में वृद्धि मुनाफे वाली रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः तीन लाइन का व्हिप जारी?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?