लाइव न्यूज़ :

गोएयर की अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:22 IST

Open in App

मुंबई, 25 मार्च वाडिया समूह के स्वामित्व वाली गोएयर की अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

कंपनी विस्तार योजनाओं पर काम कर रही है और आईपीओ इसके लिये धन जुटाने में मदद करेगा।

हाल के महीनों में, कई कंपनियों ने महामारी के बाद धीरे-धीरे सामान्य होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों के बीच अपने आईपीओ पेश किया है।

सूत्रों में से एक ने कहा, ‘‘गोएयर सार्वजनिक निवेशकों से लगभग 2,500 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाने की तैयारी कर रही है और अप्रैल के दूसरे सप्ताह के आसपास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल करने के साथ इस प्रक्रिया को शुरू करने की संभावना है।’’

सूत्रों ने कहा कि प्रस्तावित आईपीओ के तौर-तरीकों पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के साथ विचार-विमर्श जारी है। सिटीग्रुप और मॉर्गन स्टेनली से भी मदद ली जा रही है।

एयरलाइन के सीईओ कौशिक खोना को भेजे गये ई-मेल के जवाब में एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक नीति के रूप में, गोएयर बाजार की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?