लाइव न्यूज़ :

जीएमआर ने हैदराबाद हवाईअड्डे पर ‘एरोसिटी’ पेश किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 16:06 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 अप्रैल बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी जीएमआर ग्रुप ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एरो सिटी हैदराबाद की शुरुआत करने की घोषणा की है। देश में विश्वस्तरीय ढांचा उपलब्ध कराने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 1,500 एकड़ में फैले जीएमआर एरोसिटी हैदराबाद को मिश्रित इस्तेमाल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें महत्वपूर्ण बंदरगाह और प्रतिष्ठान मसलन बिजनेस पार्क, रिटेल पार्क, एरोस्पेस और औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक्स पार्क और होटल आदि शामिल हैं।

इसके अलावा सहयोगी ढांचा मसलन स्कूल, स्वास्थ्य सेवा, रहने के लिए किराये की जगह और मौज-मस्ती और मनोरंजन का भी स्थान होगा।

जीएमआर एयरपोर्ट लैंड डेवलपमेंट (एएलडी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमन कपूर ने कहा, ‘‘हैदराबाद एरोसिटी से देश में कारोबार करने के तरीके में बड़ा बदलाव आएगा। इसमें कनेक्टेड, स्मार्ट और सतत कार्यस्थल उपलब्ध होंगे।’’ इसमें चार टावरों में 10 लाख वर्ग फुट पट्टे पर देने योग्य क्षेत्र होगा, जिनका विकास चरणों में होगा। इनमें से पहला टावर पूरी तरह बुक हो चुका है। दूसरे टावर भी लगभग तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?