लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सूक्ष्म एवं लुघ उद्योग संकुलों की जीआईएस मैपिंग

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:57 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के 570 संकुलों की जीआईएस मैपिंग शुरू की है ताकि इन औद्योगिक सुविधाओं में बुनियादी ढांचे की उपलब्धता और श्रमिकों के कौशल का आकलन किया जा सके और उनके लिए व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा दिया जा सके।

राज्य के एमएसएमई विभाग के सचिव राजेश पांडे ने कहा कि इस काम से सरकार को इन संकुलों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी की पहचान करने और वहां सुविधाओं को मजबूत करने की रणनीति विकसित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, "हम एक जीआईएस मैपिंग परियोजना चला रहे हैं जिसके दायरे में सभी 570 संकुल आएंगे। इस तरह के अभ्यास से सरकार को बुनियादी ढांचे, जमीन की उपलब्धता और इन औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के कौशल जैसी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। इस पहल के एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है।"

सचिव ने कहा कि हथकरघा और खादी क्षेत्र भी इस परियोजना का हिस्सा हैं और इस पहल का परिणाम विभाग की वेबसाइट पर डाला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें