लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने ‘इन्वेस्ट राजस्थान-2022‘ समिट की तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:35 IST

Open in App

जयपुर, 25 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा आगामी जनवरी माह में जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एक्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होने वाली स्टेट इन्वेस्टर समिट ‘इन्वेस्ट राजस्थान 2022‘ की तैयारियों की समीक्षा की।

गहलोत ने कहा कि निवेशक सम्मेलन की तैयारियां अच्छी हों एवं इसके सफल आयोजन के लिए विभिन्न देशों के दूतावासों से सम्पर्क किया जाए।

बैठक में उद्योग विभाग के सचिव आशुतोष एटी पेंडनेकर ने बताया कि समिट में कृषि प्रसंस्करण, वाहन एवं इलेक्ट्रिक वाहन, रसायन एवं पेट्रोरसायन, आईटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खान एवं खनिज, नवीकरणीय ऊर्जा, कपड़ा, पर्यटन एवं ईएसडीएम को ‘थ्रस्ट सेक्टर’ के रूप में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि समिट की पूर्व तैयारियों के तहत देश एवं देश से बाहर के संभावित निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है। नए निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए चेन्नई, अहमदाबाद, मुबई एवं दिल्ली में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।

बेंगलुरू, हैदराबाद एवं कोलकाता में भी इसी माह कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि नवंबर माह में दुबई एक्सपो के दौरान दुबई में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम होगा। इसके अलावा लंदन, पेरिस, दक्षिण कोरिया, तोक्यो, न्यूयॉर्क, बर्लिन एवं सिंगापुर में भी रोड शो आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित करने के साथ ही राजस्थान को निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा, आयुक्त बीआईपी अर्चना सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें