लाइव न्यूज़ :

गौतम अडाणी ने 90 अरब डॉलर की बदौलत मुकेश अंबानी को पछाड़ा, कमाई के मामले में दुनिया के 11वें शख्स बने

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2022 21:50 IST

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में आयी मंदी ने गौतम अडानी को अमीर बनने में काफी मदद की। बाजार में भारी मंदी के कारण रिलायंस के शेयर बाजार में औंधे मुह गिर गये।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार में आयी भारी मंदी के कारण रिलायंस समूह की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गईबीते दो दिनों से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में 155 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गईसाल 2022 में हर दिन गौतम अडाणी की पूंजी में 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है 

मुंबई: भारत के बिजनेस टाइकून गौतम अडानी ने 90 करोड़ डॉलर की पूंजी की बदौलत लंबी छलांग लगाई है और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

दरअसल सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में आयी मंदी ने गौतम अडानी को अमीर बनने में काफी मदद की। बाजार में भारी मंदी के कारण रिलायंस के शेयर बाजार में औंधे मुह गिर गये।

यही वजह है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस समूह की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं इसी कारण गौतम अडाणी रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी को पूंजी की रेस में पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गये हैं। 

बीते दो दिनों में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में जारी शेयर कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के भाव में 155 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार से मंगलावर की शाम तक मिल रही खबरों के मुताबिक रिलायंस के शेयर 2.29 फीसदी लुढ़क गये हैं।

लगातार पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन की बात करें तो रिलायंस के शेयर 200 रुपए तक नीचे गिरे हैं। फोर्ब्स के आंकड़ों बता रहे हैं कि बीते  48 घंटों में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 7 अरब डॉलर यानी 52,000 करोड़ रुपए की कमी आयी है।

फोर्ब्स के रियल टाइम नेट वर्थ डाटा बता रहे हैं कि गौतम अडानी की पूंजी इस वक्त लगभग 6.72 लाख करोड़ रुपये है वहीं वहीं रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की पूजी 6.71 लाख करोड़ रुपये की है।

फोर्ब्स के आकड़ों के अनुसार साल 2022 के हर दिन गौतम अडाणी की नेटवर्थ में 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है। 

टॅग्स :गौतम अदाणीमुकेश अंबानीरिलायंसBombay Stock Exchange
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी