लाइव न्यूज़ :

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, कुल संपत्ति में 3.49 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

By अनिल शर्मा | Updated: September 16, 2022 13:25 IST

फ्रांसीसी टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस से काफी आगे हैं। टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क अमीरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम अडानी की संपत्ति में 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी है।शीर्ष 10 की सूची में मुकेश अंबानी 92.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे भारतीय हैं।

नई दिल्लीः अरबपति टाइकून गौतम अडानी अब फोर्ब्स की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट की जगह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी समूह के अध्यक्ष की कुल संपत्ति अब $155.5 बिलियन (₹12.37 लाख करोड़) है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति 5.2 बिलियन डॉलर बढ़ी, जो 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी है। वह फ्रांसीसी टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस से काफी आगे हैं। टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क अमीरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

शीर्ष 10 की सूची में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 92.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे भारतीय हैं। शीर्ष दस सूची में अन्य अरबपतियों में बिल गेट्स, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन शामिल हैं।

अडानी ने 30 अगस्त को लुइस वुइटन के बॉस अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। यह पहला उदाहरण था जब किसी एशियाई को शीर्ष तीन अरबपतियों में स्थान दिया गया था।

टॅग्स :गौतम अडानीफोर्ब्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है