दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, कुल संपत्ति में 3.49 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

By अनिल शर्मा | Published: September 16, 2022 01:22 PM2022-09-16T13:22:05+5:302022-09-16T13:25:41+5:30

फ्रांसीसी टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस से काफी आगे हैं। टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क अमीरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

Gautam Adani became the second richest person in the world increase of 3.49 percent in the total wealth | दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, कुल संपत्ति में 3.49 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, कुल संपत्ति में 3.49 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Highlightsगौतम अडानी की संपत्ति में 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी है।शीर्ष 10 की सूची में मुकेश अंबानी 92.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे भारतीय हैं।

नई दिल्लीः अरबपति टाइकून गौतम अडानी अब फोर्ब्स की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट की जगह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी समूह के अध्यक्ष की कुल संपत्ति अब $155.5 बिलियन (₹12.37 लाख करोड़) है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति 5.2 बिलियन डॉलर बढ़ी, जो 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी है। वह फ्रांसीसी टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस से काफी आगे हैं। टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क अमीरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

शीर्ष 10 की सूची में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 92.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे भारतीय हैं। शीर्ष दस सूची में अन्य अरबपतियों में बिल गेट्स, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन शामिल हैं।

अडानी ने 30 अगस्त को लुइस वुइटन के बॉस अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। यह पहला उदाहरण था जब किसी एशियाई को शीर्ष तीन अरबपतियों में स्थान दिया गया था।

Web Title: Gautam Adani became the second richest person in the world increase of 3.49 percent in the total wealth

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे