लाइव न्यूज़ :

गतिशक्ति योजना से रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे: गडकरी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:57 IST

Open in App

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि समग्र और एकीकृत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बनायी गयी 100 लाख करोड़ रुपये की गतिशक्ति योजना से रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, यह भी कहा कि टोल संग्रह पहले ही कोविड-19 से पहले के स्तर को पार कर चुका है और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 2025 तक टोल राशि के रूप में लगभग दो लाख करोड़ रुपये जमा करने में सक्षम होगा। गडकरी ने कहा, "हमारी सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री की 'गतिशक्ति' योजना का राष्ट्रीय मास्टर प्लान शुरू करने जा रही है। समग्र और एकीकृत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बनायी गयी 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक की इस योजना से रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान इस योजना की घोषणा की थी। योजना सितंबर में शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) कार्यक्रम में सड़क क्षेत्र का सबसे अधिक 26 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का एांचागत निवेश ट्रस्ट (इनविट) जारी होने की अग्रिम स्थिति में हैं। यह संस्थागत निवेशकों को लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम