लाइव न्यूज़ :

गेल की कोच्चि-बेंगलुरु पाइपलाइन का पहला चरण जनवरी तक हो जाएगा तैयार

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:37 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर देश की प्रमुख गैस कंपनी गेल इंडिया को उम्मीद है कि कोच्चि-बेंगलुरु लाइन का पहला चरण जनवरी तक पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी ने कोच्चि-मंगलौर गैस पाइपलाइन का काम काफी देरी के बाद पिछले सप्ताह पूरा किया है।

गेल के दक्षिणी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक प्रभारी पी मुरुगेसन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने पाइप बिछा दिए हैं और 95 किलोमीटर लंबे कुट्टनाड-वलियार मार्ग पर दबाव परीक्षण किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इसे जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।’’

कोच्चि-बेंगलुरु गैस पाइपलाइन परियोजना की कुल लंबाई 620 किलोमीटर है और इसका पहला चरण पलक्कड़ के कुट्टनाड से शुरू होकर केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित वालयार तक है।

दाब परीक्षण पूरा होने के बाद पाइपलाइन से पलक्कड़ शहर के साथ ही जिले के कांजीकोड़ और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?