लाइव न्यूज़ :

गेल ने पूरा किया कोच्चि-मंगलुरू पाइपलाइन का काम

By भाषा | Updated: November 16, 2020 21:36 IST

Open in App

कोच्चि, 16 नवंबर कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना काफी विलंब के बाद आखिरकार अब व्यावसायिक शुरुआत के लिये तैयार हो गयी है। सरकारी कंपनी गेल ने उत्तरी केरल में चंद्रगिरी नदी के आर-पार 540 मीटर के खंड को अंतत: पूरा कर लिया है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

यह परियोजना 444 किलोमीटर लंबी है। इसे 2,915 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ 2009 में शुरू किया गया था। इसे 2014 तक पूरा हो जाना था। राजनीतिक दलों, आम लोगों के विरोध समेत विभिन्न दिक्कतों के चलते इसमें देरी होती गयी। देरी से इसकी लागत भी बढ़कर लगभग दोगुनी 5,750 करोड़ रुपये हो गयी।

गेल के कार्यकारी निदेशक एवं दक्षिणी क्षेत्र के प्रमुख पी मुरुगेसन ने सोमवार को बेंगलुरू से फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने उत्तरी केरल के कासरगोड जिले में चंद्रगिरी नदी के आर-पार सबसे मुश्किल हिस्से को शनिवार को पूरा किया है। अब परीक्षण जारी है और यह अगले दो दिनों में पूरा हो जायेगा। इस सप्ताह के भीतर 444 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन के माध्यम से गैस मंगलुरू तक पहुंच जायेगी।’’

उन्होंने कहा कि मंत्री की उपलब्धता के हिसाब से औपचारिक व्यावसायिक शुरुआत बाद में कभी की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?