लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने मणिपुर में 16 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मणिपुर में 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर 4,148 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और इसमें कुल 298 किलोमीटर की लंबाई कवर की गई है।

इन परियोजनाओं से मणिपुर को देश के बाकी हिस्से और पड़ोसी देशों के साथ हर मौसम में संपर्क बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र की कृषि, औद्योगिक और सामाजिक आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। इनसे दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य देखभाल और आपातकालीन सेवा की सुविधा भी मिलेगी तथा रोजगार एवं स्वरोजगार का सृजन होगा।

गडकरी ने इंफाल में परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य के लिए 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गयी है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) छह महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी और एक वर्ष के समय में काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतमाला चरण 2 परियोजना के तहत राज्य में राजमार्गों के विस्तार की सिफारिश की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं और सड़क बुनियादी ढांचा मणिपुर के विकास में योगदान देगा तथा राज्य को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि जल, बिजली, परिवहन और संचार - उद्योग के विकास, रोजगार सृजन और गरीबी उन्मूलन के लिए चार सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर एक बहुत ही सुंदर राज्य है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

गडकरी ने समस्याओं के समाधान और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी हितधारकों से मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की जानकारी वेबसाइट पर डाली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?