लाइव न्यूज़ :

लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर 15 जनवरी से कॉल में पहले डायल करना होगा शून्य

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर अगर आप कॉल कर रहे हैं तो पहले शून्य लगाना होगा। यह व्यवस्था अगले साल 15 जनवरी से लागू होगी।

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि फिक्स्ड लाइन और मोबाइल के लिए भविष्य में और अधिक नंबर वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इससे लगभग 2,539 करोड़ संख्या श्रृंखलाएं बनाई जा सकेगी। इससे भविष्य में अधिक संख्या में नए नंबरों की मांग पूरी की जा सकेगी। नए नंबरों के लिए पर्याप्त स्थान सृजित होने पर आने वाले समय में नए नंबर जुड़ने से मोबाइल उपभोक्ताओं को व्यापक रूप में लाभ होगा।

बयान के अनुसार, ‘‘सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी, 2021 से नंबर से पहले शून्य डायल करना अनिवार्य होगा।’’

लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने में कोई बदलाव नहीं होगा।

मंत्रालय ने कहा कि इसके लिए फोन के जरिये उपयुक्त घोषणा की जाएगी। यह घोषणा जब कोई उपयोगकर्ता लैंडलाइन से मोबाइल पर बिना शून्य संख्या लगाए नंबर मिलाएगा तब उसे सुनाई देगी।

इस नए बदलाव में यह ध्यान रखा गया है कि उपयोगकर्ताओं को किसी तरह की समस्या ना हो और नए नंबरों के लिए पर्याप्त स्थान सृजित किया जा सके।

दूरसंचार विभाग ने हाल में दूरसंचार कंपनियों ने इस नई व्यवस्था के क्रियान्वयन के लिये एक जनवरी तक जरूरी उपाय करने को कहा है।

दूरसंचार विभाग ने फिक्स्ड लाइन और मोबाइल के लिए भविष्य में और अधिक नंबर वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दूरसंचार नियामक ट्राई की सिफारिशों को मंजूर करते हुए उसे क्रियान्वित करने का फैसला किया है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इस साल मई में लैंडलाइन से मोबााइल फोन पर कॉल करने से पहले शून्य संख्या डॉयल करने की सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान