लाइव न्यूज़ :

FPI: एफपीआई ने अक तक 43804 करोड़ रुपये डाले, 21 जुलाई तक शेयर बाजार में पैसों की बारिश, जानें मई और जून आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2023 19:54 IST

FPI 2023: एफपीआई ने मई में शेयरों में 43,838 करोड़ रुपये और जून में 47,148 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देशेयरों के अलावा ऋण या बॉन्ड बाजार में भी 2,623 करोड़ रुपये डाले हैं।एफपीआई का शेयरों में निवेश का आंकड़ा 40,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है।21 जुलाई तक शेयरों में शुद्ध रूप से 43,804 करोड़ रुपये डाले हैं।

FPI 2023: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों के प्रति आकर्षण बना हुआ है। जुलाई में अबतक उन्होंने भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 43,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। देश की मजबूत वृहद आर्थिक बुनियाद, कंपनियों के बेहतर नतीजों तथा चीन की अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियों के बीच एफपीआई भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अबतक शेयर बाजारों में एफपीआई का निवेश 1.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि भारतीय बाजारों में एफपीआई का प्रवाह मजबूत और व्यापक बना हुआ है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘चिंता की बात सिर्फ बढ़ता मूल्यांकन है।

इससे बाजार में एक बड़ा ‘करेक्शन’ आ सकता है।’’ मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एफपीआई के सतत प्रवाह से भारतीय शेयर बाजार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए है। ऐसे में बीच-बीच में कुछ मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।’’

आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई मार्च से लगातार भारतीय शेयर बाजारों में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने इस महीने 21 जुलाई तक शेयरों में शुद्ध रूप से 43,804 करोड़ रुपये डाले हैं। यह लगातार तीसरा महीना है जबकि एफपीआई का शेयरों में निवेश का आंकड़ा 40,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

एफपीआई ने मई में शेयरों में 43,838 करोड़ रुपये और जून में 47,148 करोड़ रुपये का निवेश किया था। समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने शेयरों के अलावा ऋण या बॉन्ड बाजार में भी 2,623 करोड़ रुपये डाले हैं।

टॅग्स :शेयर बाजारइकॉनोमीeconomy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो