लाइव न्यूज़ :

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने दिसंबर में अबतक 60,094 करोड़ रुपये का निवेश किया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 12:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर में घरेलू बाजार में शुद्ध रूप से अबतक 60,094 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

डिपोजिटरी आंकड़े के अनुसार एफपीआई ने एक दिसंबर से 24 दिसंबर के दौरान शेयरों में शुद्ध रूप से 56,643 करोड़ रुपये और बांड में 3,451 करोड़ रुपये के निवेश किये।

नवंबर में एफपीआई का कुल शुद्ध निवेश 62,951 करोड़ रुपये था।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार अमेरिका में चुनाव के बाद एफपीआई प्रवाह में तेजी आयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव को देखते हुए नये निवेश को रोक लिया गया था। अब चुनाव के सकारात्मक परिणाम के बाद व्यापार नीति में ढिलाई की उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजार में तेजी है।’’

भारत आर्थिक मोर्चे पर कई सुधारों के साथ अन्य उभरते बाजारों की तुलना में निवेश का बड़ा हिस्सा आकर्षित करने में सफल रहा है।

नायर ने कहा, ‘‘कर सुधार, कोविड-19 संक्रमण पर लगाम लगाने, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) को गारंटी जैसे उपायों तथा दवा क्षेत्र की मजबूत क्षमता ने भारत को अन्य उभरते बाजारों की तुलना में आगे रखा है।’’

उन्होंने कहा कि एफपीआई ने निवेश के मामले में आईटी, स्थिर परिदृश्य वाली कंपनियों तथा औषधि, रसायन एवं दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाले (एफएमसीजी) जैसे क्षेत्रों को तरजीह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?