लाइव न्यूज़ :

भारतीय ब्रांड में खाद्य-पेयः नंबर-1 पर अमूल और दूसरे पायदान पर मदर डेयरी, देखिए टॉप-5 लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 17:49 IST

Food and beverages in Indian brands: लंदन में मुख्यालय और 25 से अधिक देशों में परिचालन करने वाला ‘ब्रांड फाइनेंस’ सालाना 6,000 से अधिक ब्रांड का मूल्यांकन करता है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ब्रांड फाइनेंस’ ने 2025 के लिए जारी रैंकिंग में यह कहा है। 100 से अधिक क्षेत्र-विशिष्ट रिपोर्टों से समर्थन मिला है। ब्रांड का मूल्यांकन बढ़कर 107.9 करोड़ डॉलर हो गया।

बेंगलुरुः कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) के ब्रांड नंदिनी ने भारत में अग्रणी ब्रांडों के साथ खाद्य और पेय पदार्थ श्रेणी में चौथा स्थान बरकरार रखा है। दुनिया की अग्रणी ब्रांड मूल्यांकन परामर्श कंपनी ‘ब्रांड फाइनेंस’ ने 2025 के लिए जारी रैंकिंग में यह कहा है। लंदन में मुख्यालय और 25 से अधिक देशों में परिचालन करने वाला ‘ब्रांड फाइनेंस’ सालाना 6,000 से अधिक ब्रांड का मूल्यांकन करता है।

Food and beverages in Indian brands: देखिए टॉप-5 लिस्ट

1. अमूल

2. मदर डेयरी

3. ब्रिटानिया

4. नंदिनी

5. डाबर।

इसे मूल बाजार अनुसंधान और 100 से अधिक क्षेत्र-विशिष्ट रिपोर्टों से समर्थन मिला है। केएमएफ ने बयान में कहा, “नंदिनी ने उल्लेखनीय प्रगति प्रदर्शित की है, जो शीर्ष 100 सबसे मूल्यवान भारतीय ब्रांडों में 2024 में 43वें स्थान से 2025 में 38वें स्थान पर पहुंच गई है। ब्रांड का मूल्यांकन बढ़कर 107.9 करोड़ डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि है।”

केएमएफ के अनुसार, खाद्य और पेय पदार्थ श्रेणी में, नंदिनी ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है। इस रैंकिंग में पहले स्थान पर अमूल, दूसरे पर मदर डेयरी, तीसरे पर ब्रिटानिया और पांचवें स्थान पर डाबर है। बयान में कहा गया कि नंदिनी का निरंतर प्रदर्शन और मूल्यांकन में वृद्धि इसकी बढ़ती ब्रांड इक्विटी और दक्षिण भारत तथा अन्य स्थानों पर उपभोक्ताओं के बीच इसके विश्वास को रेखांकित करती है। 

टॅग्स :अमूल डेयरीमदर डेयरीDabur Indiaकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

कारोबारपहले दूध महंगा और अब पनीर-दही की बारी? जानिए अब डेयरी प्रोडक्ट्स से कितना पड़ेगा जेब पर असर

कारोबारमिडिल परिवार पर महंगाई डायन?, 14 मई से 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि?, अमूल के बाद मदर डेयरी और पंजाब में वेरका ने दिया झटका

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना