लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने कोयंबटूर में अपना पहला किराना केंद्र शुरू किया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:21 IST

Open in App

कोयंबटूर 30 जून इ-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने ऑनलाइन किराना सामान की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से बुधवार को कोयंबटूर में अपना पहला किराना केंद्र शुरू कर दिया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस किराना केंद्र से दक्षिण भारत में उसकी आपूर्ति शृंखला भी मजबूती होगी और हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार समेत उद्यमिता के अवसर पैदा होंगे।

फ्लिपकार्ट ने बताया कि 1.2 लाख वर्ग फुट में फैला यह किराना केंद्र स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए लगभग 1,200 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगा।

कंपनी ने बताया कि शुरुआत में किराने केंद्र के केवल एक हिस्से का उपयोग किया जाएगा जिसके लिए 500 से अधिक लोगों को काम पर रखा जाएगा। साथ ही यह केंद्र लगभग 90 प्रतिशत महिलाओं द्वारा संचालित होगा।

फ्लिपकार्ट का तमिलनाडु में चेन्नई के बाद यह दूसरा और दक्षिण भारत में नौवां किराना केंद्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?