लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने देश के लगभग सभी पिनकोड तक बढ़ाया डिलीवरी दायरा, 'दि बिग बिलियन डेज' से पहले दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 06:21 IST

हाल ही में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने सरकार को पत्र लिखकर ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा त्योहार के सीजन में भारी छूट देने पर रोक लगाने की मांग की है। ट्रेडर्स की यह प्रतिक्रिया फ्लिपकार्ट द्वारा 'दि बिग बिलियन डेज' सेल की तारीखों की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद ही आई है।

Open in App
ठळक मुद्देCAIT ने सरकार को पत्र लिखकर ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा त्योहार के सीजन में भारी छूट देने पर रोक लगाने की मांग की है।CAIT का कहना है कि ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट के नाम पर भ्रमित कर रही हैं।

ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट ने दावा किया है कि उसने अपने डिलीवरी नेटवर्क का दायरा देश के लगभग सभी पिनकोड तक फैला दिया है। कंपनी ने 29 सितंबर से शुरू होने वाले अपने मंच के बिक्री अभियान ‘बिग बिलियन डेज सेल’ से पहले यह घोषणा की है।कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय यादव ने रविवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने अपने डिलीवरी दायरे में 80 प्रतिशत की वृद्धि की है। वर्ष 2018 में कंपनी जहां 10,660 पिनकोड में पड़ने वाले पतों पर डिलीवरी दे सकती थी, वहीं अब 19,200 पिनकोड के तहत आने वाले पतों पर सामान की डिलीवरी कर सकती है।उन्होंने कहा कि त्यौहारी मांग का दौर आने वाला है। कंपनी नए क्षेत्रों में पहुंच बना रही है। उनकी कोशिश देश के सभी पिनकोड तक डिलीवरी पहुंचाने की है। फ्लिपकार्ट ने बताया कि पिछले साल एंड्राएड स्मार्ट टीवी की डिमांड मेट्रो शहरों और स्माल टाउन में लगभग 5 गुना देखने को मिली थी। हाल ही में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने सरकार को पत्र लिखकर ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा त्योहार के सीजन में भारी छूट देने पर रोक लगाने की मांग की है। CAIT का कहना है कि ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट के नाम पर भ्रमित कर रही हैं। ट्रेडर्स की यह प्रतिक्रिया फ्लिपकार्ट द्वारा 'दि बिग बिलियन डेज' सेल की तारीखों की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद ही आई है।ट्रेडर्स ने फ्लिपकार्ट के अलावा इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी अमेजन और इस तरह की अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों की त्योहारी सीजन की सेल पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :फ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित