लाइव न्यूज़ :

आरआईएनएल बिक्री के लिए पांच कंपनियां सलाहकार बनने की दौड़ में शामिल

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स सहित कम से कम पांच कंपनियां राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के लिए लेनदेन सलाहकार के रूप में काम करने की होड़ में हैं।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) की वेबसाइट पर डाले गए एक नोटिस के अनुसार, डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और आरबीएसए कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी ने भी आरआईएनएल बिक्री के प्रबंधन के लिए सलाहकार के रूप में काम करने के लिए बोली लगायी है।

ये कंपनियां 30 सितंबर को विभाग के समक्ष प्रस्तुति देंगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी का प्रबंधन करने वाले दीपम ने सात जुलाई को आरआईएनएल या विजाग स्टील के लिए लेनदेन सलाहकार नियुक्त करने की खातिर प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) जारी किया था। बोली लगाने की आखिरी तारीख 28 जुलाई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 26 अगस्त कर दिया गया।

दीपम सलाहकार सेवाएं प्रदान करने और आरआईएनएल में सरकार की हिस्सेदारी और साथ ही आरआईएनएल की अनुषंगियों/संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी के रणनीतिक विनिवेश के प्रबंधन के लिए एक लेनदेन सलाहकार नियुक्त करेगा।

इसके अलावा कानूनी सेवाएं प्रदान करने वाली पांच कंपनियों ने आरआईएनएल की बिक्री के लिए कानूनी सलाहकार के तौर पर काम करने की खातिर बोलियां दी हैं। वे 30 सितंबर को दीपम के सामने प्रस्तुति देंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?