लाइव न्यूज़ :

फिच ने 2021-22 के भारत की वृद्धि दर का अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई फिच रेटिंग्स ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि के अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया, जो पिछले अनुमान के मुताबिक 12.8 फीसदी था।

रेटिंग एजेंसी ने ऐसा कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद सुधार की रफ्तार धीमी पड़ने के चलते किया।

फिच ने साथ ही कहा कि टीकाकरण में तेजी से कारोबार के स्थायी पुनरुद्धार और उपभोक्ताओं के भरोसे को मजबूती मिलेगी।

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंकिंग क्षेत्र के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी के अनुमान को 2.8 प्रतिशत घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। हमारा मानना है कि नए प्रतिबंधों ने सुधार के प्रयासों को धीमा कर दिया है और वित्त वर्ष 2021-22 में बैंकों को व्यापार और राजस्व सृजन के लिहाज से मध्यम खराब दृष्टिकोण के साथ छोड़ दिया है।’’

फिच का मानना ​​​​है कि तेजी से टीकाकरण के कारण व्यापार और उपभोक्ता विश्वास में बढ़ोतरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?