लाइव न्यूज़ :

मत्स्य सब्सिडी: डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक ने बृहस्पतिवार को व्यापार मंत्रियों की बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रमुख ने बृहस्पतिवार को सभी व्यापार मंत्रियों की बैठक बुलाई है जिसमें मत्स्य सब्सिडी प्रदान करने से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो इवेला ने इस मुद्दे पर सहमति बनाने के मकसद से यह बैठक बुलाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रयास करने और कुछ अलग करने के लिए 15 जुलाई को मंत्री स्तरीय बैठक बुलाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम कुछ ऐसा कर पाते हैं जिससे कि सही दिशा में आगे बढ़ सकें और एक मजबूत राजनीतिक संदेश दे सकें, तो यह काफी अच्छी चीज होगी।

इस बैठक का मकसद वार्ताओं को जल्द से जल्द पूरा करना है ताकि इसके मसौदे को अंतिम रूप दिया जा सके और डब्ल्यूटीओ की दिसंबर में जिनेवा होने वाली मंत्री स्तरीय बैठक में कुछ समझौता हो सके।

इस मुद्दे पर जिनेवा में गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

मत्स्य सब्सिडी वार्ता के प्रमुख कोलंबिया के राजदूत सांतियागो विल्स ने कहा कि इस दिशा में और काम करने की जरूरत है। हम पहले ही काफी पीछे छूट चुके हैं। ‘‘ऐसे में इस सप्ताह होने वाली मंत्री स्तरीय बैठक महत्वपूर्ण हो जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?