लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय का आईबीए से अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर वित्त मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) से भारत की आजादी के 75वें वर्ष में अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने कहा, "इस समय मैं आईबीए के अध्यक्ष से पूंजीकरण के लिए अच्छे सक्षम संसाधनों और प्रौद्योगिकी को अपनाने की अपील करूंगा। आईबीए केवल एक संघ नहीं होना चाहिए जो रिजर्व बैंक के पास बैंकिंग से जुड़े मुद्दे भेजता है, बल्कि उसे वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सुधारों के साथ एकीकरण की भी कोशिश करनी चाहिए।"

सचिव ने आईबीए के दिल्ली कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सुझाव दिया कि वह मध्यम प्रबंधन वाले बैंकिंग पेशेवरों को प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करने पर भी विचार कर सकता है ताकि बैंकों का एक ही काम से जुड़ा बोझ कम किया जा सके।

उन्होंने कहा, "आईबीए की अनुसंधान और बैंकिंग से जुड़े प्रमुख मुद्दों के लिहाज से एक अहम भूमिका है और उसे भारत की आजादी के 75वें वर्ष में अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू