लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने केरल को अतिरिक्त 2,261 करोड़ रुपये उधार लेने की इजाजत दी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी केंद्र ने बुधवार को कहा कि उसने केरल को ‘कारोबारी सुगमता’ सुधारों को सफलतापूर्वक लागू करने पर अतिरिक्त 2,261 करोड़ रुपये उधार लेने की इजाजत दी है।

केरल के अलावा सात अन्य राज्यों - आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना, को कारोबारी सुगमता संबंधी सुधारों को लागू करने के लिए अतिरिक्त उधार लेने की इजाजत दी गई है।

इन आठ राज्यों को कुल 23,149 करोड़ रुपये अतिरिक्त उधार देने की इजाजत दी गई है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इसके तहत राज्य (केरल) खुले बाजार से 2,261 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए पात्र हो गया है। 12 जनवरी को व्यय विभाग द्वारा इसकी अनुमति जारी की गई।’’

सरकार ने मई में आत्मनिर्भर भारत पैकेज के एक हिस्से के रूप में उन राज्यों को अतिरिक्त उधार लेने की इजाजत दी थी, जो कारोबार को आसान बनाने के लिए जरूरी सुधार करेंगे।

इसके तहत जिला स्तर पर कारोबारी सुधारों का मूल्यांकन होता है, और विभिन्न कानूनों के तहत व्यवसायों को पंजीकरण प्रमाणपत्रों/ मंजूरियों/ लाइसेंसों के नवीनीकरण की जरूरत को खत्म करना शामिल है।

बयान में कहा गया है कि राज्यों को अब तक 56,526 करोड़ रुपये की कुल अतिरिक्त उधारी की अनुमति दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान