लाइव न्यूज़ :

फियो का अगले वित्त वर्ष में 460 से 475 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य

By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) ने अगले वित्त वर्ष में 460 से 475 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा है। फियो ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह लक्ष्य कोरोना वायरस के नए स्वरूप और आपूर्ति की मौजूदा चुनौतियों को ध्यान में रख कर तय किया गया है।

फियो के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि 2021-22 के दौरान निर्यात 400 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि बहुत कुछ इस बात पर भी निर्भर करेगा कि क्या दुनिया के देश बड़े पैमाने पर टीकाकरण से कोरोना को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे या नहीं।

शक्तिवेल ने कहा, "कोरोना वायरस के नए स्वरूप और आपूर्ति श्रृंखला में चुनौतियों को देखते हुए हम थोड़ा सतर्क रुख अपनाना चाहते हैं और अगले वित्त वर्ष के दौरान 460 से 475 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखेंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि अगर महामारी नियंत्रित रही तो 2022 में वैश्विक खपत में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल