फीडिंगबिलियंस का मुंबई में प्रवेश, हर साल दस लाख भोजन देने का लक्ष्य

By भाषा | Published: November 19, 2020 06:38 PM2020-11-19T18:38:47+5:302020-11-19T18:38:47+5:30

FeedingBillians enter Mumbai, aims to provide one million meals every year | फीडिंगबिलियंस का मुंबई में प्रवेश, हर साल दस लाख भोजन देने का लक्ष्य

फीडिंगबिलियंस का मुंबई में प्रवेश, हर साल दस लाख भोजन देने का लक्ष्य

मुंबई, 19 नवंबर खानपान क्षेत्र की तकनीकी कंपनी फीडिंगबिलियंस ने गुरुवार को कहा कि वह अपने कैटरिंग ब्रांड फीस्टली के जरिए 2022 तक मुंबई में हर साल 10 लाख जून का भोजन देने की योजना बना रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि फीस्टली छह स्थानों - उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में सेवाएं दे रही है और अब उसने मुंबई में प्रवेश किया है।

बयान के मुताबिक 2017 में स्थापित फीस्टली कई फार्च्यून 500 कंपनियों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर भोजन मुहैया कराती है और अभी तक 30 लाख वक्त से अधिक का भोजन मुहैया करा चुकी है।

कंपनी के बयान में कहा गया कि मुंबई में 2022 तक प्रति वर्ष 10 लाख वक्त का भोजना मुहैया कराया जाएगा।

फीडिंगबिलियंस के संस्थापक और सीईओ सार्थक गहलोत ने कहा, ‘‘मुंबई में हमारा लक्ष्य है कि हम अपने सभी मेहमानों को एक उत्कृष्ट अनुभव मुहैया कराएं और अनुबंधित घरेलू बाजार का बड़ा हिस्सा हासिल करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: FeedingBillians enter Mumbai, aims to provide one million meals every year

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे