लाइव न्यूज़ :

गेहूं, चावल की कीमतों में गिरावट का रुख: सरकार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:00 IST

Open in App

देश में थोक और खुदरा बाजारों में गेहूं और चावल की कीमतों में इस साल 16 अगस्त तक एक महीने पहले की समान अवधि की तुलना में गिरावट का रुख दिखा है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि इस गिरावट का कारण बाजार में किया गया हस्तक्षेप है। खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चावल की खुदरा कीमत 16 अगस्त को 1.78 प्रतिशत घटकर 35.28 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो एक महीने पहले 35.92 रुपये प्रति किलोग्राम थी। चावल का थोक मूल्य भी 2.17 प्रतिशत गिरकर 3,030.6 रुपये प्रति क्विंटल हो गया, जो पहले 3,097.88 रुपये प्रति क्विंटल था। गेहूं के मामले में, खुदरा कीमतें 16 अगस्त को 2.18 प्रतिशत घटकर 26.52 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जो एक महीने पहले की अवधि में 27.11 रुपये प्रति किलोग्राम थीं। गेहूं का थोक भाव 2.82 प्रतिशत गिरकर 2,258.05 रुपये प्रति क्विंटल हो गया, जो पहले 2,323.52 रुपये प्रति क्विंटल था। मंत्रालय ने कहा कि वह ‘‘सक्रिय रूप से उन नीतियों का अनुसरण कर रहा है जो मुद्रास्फीति को कम रखने में मदद करती हैं, जो वर्ष 2021-22 की खुली बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) नीति में परिलक्षित होता है।’’ ओएमएसएस के तहत, सरकार थोक उपभोक्ताओं को चावल और गेहूं आरक्षित मूल्य पर बेचती है। बयान में कहा गया है कि इस साल जुलाई तक ओएमएसएस के तहत करीब 9.84 लाख टन गेहूं और 4.13 लाख टन चावल बेचा जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखाद्यान्न की बर्बादी रोकना समय की मांग

स्वास्थ्यजम्‍मू-कश्‍मीर में लोग मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने को मजबूर, प्रत्‍येक सात में से एक नमूना फेल साबित हुआ

भारतब्लॉग: बेहतर जीवन के लिए मिले भोजन का अधिकार 

कारोबारजयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: खाद्य पदार्थों की कीमतों पर अंकुश के लिए सतर्कता जरूरी

कारोबारFSSAI की चेतावनी, मानवीय दूध के व्यावसायीकरण की नहीं अनुमति, वरना तैयार रहें..

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा