लाइव न्यूज़ :

फेसबुक आईटी नियमों के तहत दो जुलाई को अंतरिम अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करेगा

By भाषा | Updated: June 29, 2021 10:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि वह आईटी नियमों के तहत दो जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट प्रकाशित करेगी, और 15 मई से 15 जून के बीच सक्रिय रूप से हटाई गई सामग्री के बारे में जानकारी देगी।

साथ ही फेसबुक ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट 15 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी, जिसमें उसे मिली शिकायतों और उस पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा होगा।

नए आईटी नियम 26 मई से लागू हुए हैं और इसके तहत बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना होगा, जिसमें उन्हें मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा होगा।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आईटी नियमों के अनुसार हम 15 मई से 15 जून की अवधि के लिए दो जुलाई को एक अंतरिम रिपोर्ट प्रकाशित करेंगे। इस रिपोर्ट में उन सामग्री का ब्यौरा होगा, जिसे हमने अपने स्वचालित टूल का उपयोग करके हटाया है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट 15 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी, जिसमें प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होगा।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि 15 जुलाई की रिपोर्ट में व्हाट्सऐप से संबंधित डेटा भी होगा।

फेसबुक के ट्रांसपेरेंसी सेंटर वेबपेज के मुताबिक दो जुलाई की रिपोर्ट एक अंतरिम रिपोर्ट होगी और इसमें प्राप्त शिकायतों और उस पर की गई कार्रवाई का विवरण शामिल नहीं होगा और इन आंकड़ों को 15 जुलाई की रिपोर्ट में जारी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?