लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, इंस्टाग्राम पर घृणित सामग्री के खिलाफ अपील की व्यवस्था, स्वतंत्र बोर्ड करेगा निर्णय

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल फेसबुक के स्वतंत्र निगरानी बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि वह अब फेसबुक और इंस्टाग्राम के उपयोगकर्ताओं की शिकायतों को स्वीकार करेगा और उस पर विचार करेगा। बोर्ड के अनुसार वह सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले ऐसे लोगों की शिकायतों को सुनेगा जिनका मानना है कि कंपनी ने घृणित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और अन्य सामग्रियों को नटवर्क पर बनाए रखने की छूट दे रखी है।

फेसबुक को दुनिया के कई देशों में आंकड़ों में सेंध और नफरत फैलाने वाली सामग्रियों को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उसको देखते हुए सोशल मीडिया कंपनी ने अवांछित सामग्री पर नजर रखने और विचार के लिये निगरानी बोर्ड का गठन किया है।

बोर्ड में पूर्व न्यायाधीश, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं। ये लोग लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाले गये पोस्ट, वीडियो समेत अन्य सामग्रियों को लेकर उपयोगकर्ताओं की अपील की समीक्षा करते हैं और सोशल नेटवर्किंग मंचों के लिये सामग्रियों को लेकर बाध्यकारी निर्णय करते हैं।

निगरानी बोर्ड प्रशसन के निदेशक थॉमस ह्यूज ने एक बयान में कहा, ‘‘उन उपयोगकर्ताओं को सामग्रियों को लेकर अपील का अधिकार दिया गया है जो उन्हें फेसबुक से हटवाना चाहते हैं। यह निगरानी बोर्ड के सामर्थ्य का एक बड़ा विस्तार है।’’

बोर्ड के अनुसार सह संतुलित सामग्री के संबंध में एक पारदर्शी मॉडल अपनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

बयान के अनुसार बोर्ड स्वतंत्र रूप से जो भी निर्णय करेगा, वह फेसबुक पर बाध्य होगा।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2020 से उपयोगकर्ताओं को अपनी खुद की सामग्री को हटाये जाने को लेकर अपील करने का अधिकार दिया गया है।

अब आने वाले दिनों में उपयोगकर्ता फेसबुक की अपील प्रक्रिया का उपयोग करने के बाद - निगरानी बोर्ड बोर्ड संदर्भ आईडी प्राप्त करेंगे और औपचारिक रूप से स्वतंत्र समीक्षा के लिए अपील कर सकते हैं।

बयान के अनुसार जिन सामग्रियों की समीक्षा की जा सकती है, उनमें पोस्ट, ‘स्टेटस’ को अद्यतन करना, फोटो, वीडियो, टिप्पणियां और उसे साझा करना शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?