लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में निर्यात उछलकर 30.21 अरब डालर पर पहुंचा, व्यापार घाटा 15.24 अरब डालर

By भाषा | Updated: May 2, 2021 10:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई देश का निर्यात कारोबार अप्रैल माह में करीब तीन गुना बढ़कर 30.21 अरब डालर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी माह में 10.17 अरब डालर का निर्यात किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के रविवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इस दौरान आयात भी दो गुना से अधिक बढ़कर 45.45 अरब डालर पर पहुंच गया जो कि एक साल पहले अप्रैल महीने में 17.09 अरब डालर रहा था।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘भारत अप्रैल माह में शुद्ध रूप से आयातक रहा है और महीने का व्यापार घाटा 15.24 अरब डालर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा अप्रैल 2020 के व्यापार घाटे के आंकड़े 6.92 अरब डालर के मुकाबले दोगुने से अधिक है।’’

पिछले साल कोविड- 19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से निर्यात कारोबार में 60.28 प्रतिशत की तीव्र गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं इस साल मार्च में निर्यात 60.29 प्रतिशत बढ़कर 34.45 अरब डालर पर पहुंच गया।

अप्रैल 2021 में तेल आयात 10.8 अरब डालर का रहा जो कि एक साल पहले इसी माह में 4.65 अरब डालर रहा था।

अप्रैल माह में जिन वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक रुख रहा उनमें रत्न एवं आभूषण, जूट, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, इलेक्ट्रानिक सामान, तेल खल, काजू, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पापद, समुद्री उत्पाद और रसायन शामिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?