लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में निर्यात वृद्धि चार माह के निचले स्तर पर, व्यापार घाटा पांच महीने के उच्चस्तर पर

By भाषा | Updated: May 15, 2019 20:42 IST

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में व्यापार घाटा यानी निर्यात और आयात का अंतर बढ़कर 15.33 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल, 2018 में यह 13.72 अरब डॉलर था। यह नवंबर, 2018 के बाद व्यापार घाटे का सबसे ऊंचा स्तर है।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इसी माह आयात 4.5 प्रतिशत बढ़कर 41.4 अरब डॉलर रहा।वस्तुओं के निर्यात में कमी इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, कालीन, प्लास्टिक, समुद्री उत्पाद, चावल और कॉफी जैसे क्षेत्र में नकारात्मक वृद्धि की वजह से आई है।

देश के निर्यात की वृद्धि दर अप्रैल में चार महीने के निचले स्तर पर आ गई। अप्रैल में वस्तुओं का निर्यात पिछले साल के समान महीने की तुलना में 0.64 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 26 अरब डॉलर रहा। इससे व्यापार घाटा भी पांच महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इसी माह आयात 4.5 प्रतिशत बढ़कर 41.4 अरब डॉलर रहा। यह आयात में छह माह की सबसे अधिक वृद्धि है। समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल और सोने का आयात बढ़ा है जिससे कुल आयात में वृद्धि हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में व्यापार घाटा यानी निर्यात और आयात का अंतर बढ़कर 15.33 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल, 2018 में यह 13.72 अरब डॉलर था। यह नवंबर, 2018 के बाद व्यापार घाटे का सबसे ऊंचा स्तर है।

देश से वस्तुओं के निर्यात में कमी इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, कालीन, प्लास्टिक, समुद्री उत्पाद, चावल और कॉफी जैसे क्षेत्र में नकारात्मक वृद्धि की वजह से आई है। इससे पहले दिसंबर, 2018 में निर्यात 0.34 प्रतिशत बढ़ा था। समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का आयात 9.26 प्रतिशत बढ़कर 11.38 अरब डॉलर रहा, जबकि गैर तेल आयात 2.78 प्रतिशत बढ़ा।

इसी तरह सोने का आयात 54 प्रतिशत बढ़कर 3.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कुछ निर्यात क्षेत्रों मसलन पेट्रोलियम, हस्तशिल्प, सिलेसिलाए परिधान और फार्मास्युटिकल्स ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। निर्यातकों के प्रमुख संगठन फियो के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने कहा कि निर्यात के आंकड़े उत्साहवर्धक नहीं हैं।

ज्यादातर श्रम आधारित क्षेत्रों का निर्यात घटा है। भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) ने कहा कि अप्रैल माह की वृद्धि के आंकड़े आकर्षक नहीं हैं। टीपीसीआई के चेयरमैन मोहित सिंगला ने बयान में कहा कि हम सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने में कामयाब रहे। चाय, मसाला, फल और सब्जियों का निर्यात बढ़ना कृषि उत्पादों की दृष्टि से एक अच्छा संकेत है। 

टॅग्स :बिज़नेसइंडियाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी