लाइव न्यूज़ :

निर्यातकों को निर्यात उत्पादों पर करों में छूट योजना का लाभ इस साल एक जनवरी से: वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: March 22, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने सोमवार को कहा कि कर वापसी योजना आरओडीटीईपी (निर्यात उत्पादों पर शुल्कों और करों में छूट) को लेकर जो मसले थे, उसका समाधान जल्द कर लिया जाएगा और यह निर्यातकों के लिये इस साल एक जनवरी से उपलब्ध होगी।

सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह निर्यात उत्पादों पर शुल्कों और करों में छूट योजना का लाभ एक जनवरी 2021 से सभी वस्तुओं पर देगी।

आरओडीटीईपी के क्रियान्वयन में देरी से जुड़े एक सवाल के जवाब में वधावन ने कहा कि यह नई योजना है और जब भी कोई नई पहल होती है, उसमें कुछ समस्याएं तथा अड़चनें होती हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘पूरी रूपरेखा साफ है और योजना का लाभ एक जनवरी, 2021 से उपलब्ध होगा...यह केवल कुछ सप्ताह की बात है...।’’

सचिव ने कहा कि सरकार के लिये इलेक्ट्रॉनिक रूप से कामकाज प्राथमिकता है और सभी मंजूरी को ऑनलाइन, कागजरहित और डिजिटल रूप देने तथा सरकार एवं संबंधित पक्षों के बीच आमना-सामना कम करने के लिये के लिये कदम उठाये जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) इस दिशा में काम कर रहा है और लगभग सभी योजनाओं को डिजिटल रूप दिया जा चुका है तथा मंजूरी प्रक्रिया को कागजरहित किया गया है।

सरकार की हर जिले को निर्यात केंद्र बनाने की योजना के बारे में वधावन ने कहा कि इस बारे में जागरूकता के साथ संबंधित पक्षों को इससे जोड़ा जा रहा है। ताकि हर जिला निर्यात केंद्र के रूप में अपनी क्षमताओं और संभावनाओं को पहचाने तथा उसे हकीकत रूप दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें