लाइव न्यूज़ :

कर छूट की अवधि के विस्तार से किफायती आवास की मांग-आपूर्ति में होगी वृद्धि: रियल्टी उद्योग

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी रियल एस्टेट उद्योग ने सोमवार को कहा कि आवास ऋण पर ब्याज के भुगतान में डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त कर छूट को मार्च 2022 तक बढ़ाने तथा किफायती आवास परियोजनाओं पर कर छूटों से आवासीय इकाइयों की मांग बढ़ेगी।

हालांकि वित्त मंत्री के द्वारा उद्योग / बुनियादी संरचना का दर्जा दिये जाने, परियोजनाओं की मंजूरी के लिये एकल खिड़की की व्यवस्था करने, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में इनपुट टैक्स क्रेडिट देने तथा संकटग्रस्त कोष में अतिरिक्त आवंटन करने समेत कई मांगों पर गौर नहीं करने से बिल्डरों में निराशा भी है।

रियल्टी कंपनियों के शीर्ष निकाय क्रेडाई के चेयरमैन जक्षय शाह ने कहा कि कर छूट के विस्तार से रियल एस्टेट के सबसे तेजी से वृद्धि करते खंड किफायती आवास की कुल मांग में तेजी आयेगी।

क्रेडाई के अध्यक्ष सतीश मगर ने कहा कि रियल एस्टेट निवेश न्यास (रीट) के जरिये ऋण प्रदान कर वित्तपोषण की सुविधा देने वाले प्रस्तावित संशोधन से इस क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित होगा।

नारेडको के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने अतिरिक्त कर छूट को दूसरी बार बढ़ा कर इसे 31मार्च 2022 तक जारी रखने की घोषणा का स्वागत किया।

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत, दक्षिण पूर्वी एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका) अंशुमन मैगजीन ने कहा, ‘‘रियल एस्टेट उद्योग इस तथ्य की सराहना करता है कि वित्त मंत्री ने कर राहत की अवधि को एक साल के लिये बढ़ाया है। यह अधिक वृद्धि को उत्प्रेरित करेगा।’’

एनरॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि बजट में किफायती आवास और किराये पर आवास श्रेणियों को बढ़ावा दिया गया है।

जेएलएल इंडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश नायर ने कहा कि कर छूट को विस्तार तथा प्रवासी मजूदरों के लिये किफायती आवास पर नयी छूटें सकारात्मक चीजें हैं। पूरी हो चुकी आवास परियोजनाओं में सौ प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का जिक्र नहीं होना, स्वामी योजना के तहत नये वित्तपोषण की घोषणा की अनुपस्थिति, मंजूरियों के लिये एकल खिड़की की व्यवस्था की अनुपस्थिति आदि नकारात्मक चीजें हैं।

हाउसिंग डॉट कॉम, मकान डॉट कॉम और प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के ग्रुप सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि कर छूट को साल भर बढ़ाने की सरकार की घोषणा से आवासीय संपत्ति श्रेणी को नया बढ़ावा मिलेगा।

मैक्स वेंचर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी साहिल वाचानी ने कहा कि रीट या इनविट पर टीडीएस कटौती नहीं करने का निर्णय रियल एस्टेट उद्योग के लिये स्वागतयोग्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?