लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लिया बड़ा फैसला, एक्साइज ड्यूटी कम कर घटाए दाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2018 16:21 IST

Excise duty cut on Petrol Diesel by Narendra Modi Government: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान आमजन को फिलहाल नरेंद्र मोदी सरकार ने राहत दी है। दरअसल, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फेंस कर बताया कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 1.50 रुपये की कटौती की।

Open in App

नई दिल्ली, 04 अक्टूबरः पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान आमजन को फिलहाल नरेंद्र मोदी सरकार ने राहत दी है। दरअसल, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फेंस कर बताया कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर 1.50 रुपये कम करेगी। साथ ही साथ तेल कंपनियां प्रति लीटर एक रुपये कम करेंगी।  कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती की जाएगी। ऐलान के इसके कुछ देर बाद मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर दी।इसके अलावा वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों से अनुरोध करेगी की कि केन्द्र की 2.50 रुपये की कटौती की तर्ज पर सभी राज्य भी 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती को प्रभावी करें। यह काम राज्यों के लिए आसान है। उन्होंने कहा कि  पिछले साल केन्द्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये की कटौती की थी।

वहींं, उन्होंने बढ़ती कीमतों में राहत देने को लेकर कहा कि हम तभी कोई छूट दे सकते हैं जब हमारी राजस्व की क्षमता बढ़ती है। पहली तिमाही के नतीजों में 8.5 फीसदी ग्रोथ देखी गई है। रेवेन्यू के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे साफ है कि डायरेक्ट टैक्स से सरकार को उम्मीद से अच्छा मिल रहा है। इससे फिजिकल डेफिसिट कम करने में फायदा होगा। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 15 पैसे और 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से चिंतित सरकार इसके अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर को रोकने के विकल्पों पर विचार कर रही है।

सूत्रों ने जानकारी दी थी कि इस संबंध में बुधवार शाम को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को जारी अधिसूचना में बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 15 पैसे और 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाये गए हैं। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब 84 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 75.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

यह दोनों का सर्वकालिक उच्च स्तर है। ईंधन के बढ़ते दाम से किसानों की पहले से बदहाल स्थिति और खराब होने की आशंका है। विशेषकर रबी फसलों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ने का अनुमान है। डीजल अभी रिकॉर्ड उच्च कीमत पर बेचा जा रहा है। यह कृषि क्षेत्र में सर्वाधिक इस्तेमाल किया जाता है। खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंपसेट तक डीजल से ही चलते हैं। अत: डीजल के महंगा होने से किसानों पर इसका असर पड़ना अवश्यंभावी है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावनरेंद्र मोदीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती