लाइव न्यूज़ :

EPFO 2021-22: ईपीएफ पर 2021-22 का ब्याज अभी तक नहीं, ईपीएफओ न्यासियों ने कहा-चिंताजनक बात, जानें क्या है ब्याज दर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 19:58 IST

EPFO 2021-22: केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई वाले ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए 8.1 प्रतिशत के ब्याज को मंजूरी दी थी। यह पिछले चार दशकों की सबसे निचली दर है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यासियों या ट्रस्टियों में कर्मचारियों के साथ नियोक्ताओं के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। केंद्रीय न्यासी बोर्ड ईपीएफओ का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है। मुद्दे को सीबीटी की अगली बैठक में उठाएंगे।

EPFO 2021-22: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासियों ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का ब्याज कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में अभी तक नहीं डालने पर चिंता जताई है। हालांकि, संबंधित वित्त वर्ष के लिए ब्याज को पिछले साल जून में अनुमोदित कर दिया गया था।

न्यासियों या ट्रस्टियों में कर्मचारियों के साथ नियोक्ताओं के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई वाले ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए 8.1 प्रतिशत के ब्याज को मंजूरी दी थी। यह पिछले चार दशकों की सबसे निचली दर है।

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ईपीएफओ का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है। हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा, ‘‘करीब 10 दिन पहले मैंने ईपीएफओ अधिकारियों के साथ यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि सिस्टम (सॉफ्टवेयर) के साथ कोई मुद्दा है जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।’’ सिद्धू ईपीएफओ के ट्रस्टी भी हैं।

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का प्रतिनिधित्व करने वाले ईपीएफओ के एक अन्य ट्रस्टी पद्मनाभन ने कहा कि इसको लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को सीबीटी की अगली बैठक में उठाएंगे। नियोक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अन्य ट्रस्टी के ई रघुनाथन ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इसे ईपीएफओ अधिकारियों के समक्ष उठाया है। 

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनEPFOBhupendra Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना