लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान में केयर्न इंडिया कच्चा तेल चोरी मामले में संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में केयर्न इंडिया परिसर से कच्चे तेल की कथित चोरी से जुड़े मनी लांड्रिग मामले में उसने राज्य के कुछ लोगों की 57 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आठ आरोपियों... भूर सिंह राजपुरोहित, पंचाराम, श्रीजीत आर, रेवतराम, पीरा राम, मेहर राम, सतराम दुदी और ओमप्रकाश बिश्नोई के खिलाफ अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया है।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘कुर्क की गयी संपत्तियों में बाड़मेर में करीब 20 बीघा कृषि जमीन, दो भूखंड और एक रिहायशी परिसर शामिल हैं। इनका मूल्य 34,77,302 रुपये है। इसके अलावा इन लोगों के चार बैंक खातों में जमा 22,52,957 रुपये शामिल हैं।’’

कुर्क की गयी संपत्तियों का कुल मूल्य 57.30 लाख रुपये है।

ईडी के अनुसार जांच में पाया गया कि भूर सिंह राजपुरोहित और गौतम राजपुरोहित ने बड़ी मात्रा में केयर्न इंडिया लि. के कच्चे तेल की चोरी की और उसे टैंकरों के जरिये दूसरी जगह पहुंचाया।

जांच एजेंसी ने दावा किया, ‘‘दोनों ने केयर्न इंडिया परिसर में उतारने और माल ढुलाई के काम में तैनात टैंकर मालिकों, चालकों, हेल्पर और कई अन्य लोगों के साथ मिलकर कच्चे तेल की चोरी की।’’

बाद में कच्चे तेल को विभिन्न खरीदारों को बेचा गया। यह बिक्री फ्लाई इंफ्राटेक और भानवारिया एंड ब्रदर्स जैसी कंपनियों के नाम पर की गयी।

इन लोगों ने गलत तरीके से कमाई की और इस अपराध में शामिल लोगों के साथ उसे साझा किया।

एजेंसी ने इस संदर्भ में राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज कम-से-कम चार प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोधी मामला दर्ज किया।

ईडी अब तक मामले में कुल मिलाकर 3.33 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर चुकी हैं। ये संपत्तियां राजस्थान, गुजरात और केरल में स्थित हैं। साथ ही भूर सिंह राजपुरोहित और गौतम राजपुरोहित के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस