लाइव न्यूज़ :

बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रस्तावित हड़ताल टाली

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त ‘ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने सोमवार को कहा कि बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिन की हड़ताल पर जाने की योजना टाल दी है।

एआईपीईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति ने केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह के बयान के बाद एक दिन की हड़ताल को टाले जाने का निर्णय किया। मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने संसद में पेश किये जाने को लेकर बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 को अब तक मंजूरी नहीं दी है।’’

समिति ने आगाह किया है कि संसद के मौजूद सत्र में विधेयक को रखे जाने का कोई भी प्रयास केंद्र सरकार करती है, बिजली कर्मचारी उसी दिन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

एआईपीईएफ के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि समन्वय समिति ने बिजली मंत्रालय को 10 अगस्त की हड़ताल टाले जाने का नोटिस दिया है। इसमें यह भी कहा गया है कि यह हड़ताल उस समय तक के लिये टाली गयी है जब तक सरकार लोगों के ऊर्जा संबंधी अधिकारों को कुचलने के लिये असंवैधानिक विधेयक संसद में पेश करने का प्रयास नहीं करती।

समिति के अनुसार अगर विधेयक को संसद में पेश किया जाता है तो बिजली कर्मचारी उसी दिन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल