लाइव न्यूज़ :

नवंबर के पहले दो सप्ताह के दौरान 7.8 प्रतिशत बढ़ी बिजली खपत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर इस साल नवंबर महीने के पहले दो सप्ताह के दौरान देश में बिजली की खपत 7.8 प्रतिशत बढ़कर 50.15 अरब यूनिट (बीयू) पर पहुंच गयी। इससे पता चलता है कि देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयी है। सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि के दौरान देश में बिजली खपत 46.52 बीयू रही थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि आधे महीने के आंकड़े से लगातार तीसरे महीने सालाना आधार पर बिजली खपत बढ़ने के संकेत मिलते हैं।

करीब छह महीने के अंतराल के बाद सालाना आधार पर सितंबर महीने में बिजली की खपत में तेजी दर्ज की गयी थी। तब बिजली की खपत साल भर पहले 107.51 बीयू की तुलना में 4.4 प्रतिशत बढ़कर 112.24 बीयू रही थी।

अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर बिजली की खपत 97.84 बीयू की तुलना में करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 109.53 बीयू रही थी।

विशेषज्ञों ने कहा, इस महीने के पहले दो सप्ताह में बिजली की खपत में वृद्धि से पता चलता है कि लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के कारण वाणिज्यिक और औद्योगिक मांग में सुधार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4! प्रभसिमरन सिंह ने लगातार जड़े सात चौके, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

क्रिकेटDC vs PBKS: मुकाबले के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के बाद लुंगी एनगिडी को एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर ले जाया गया | VIDEO

क्रिकेटनाबाद 152 रन के साथ सबसे आगे राहुल?, 25 छक्के-चौके के साथ आईपीएल पारी में सर्वाधिक बाउंड्री, 12 और 51 पर पंजाब खिलाड़ी ने छोड़े कैच और केएल ने कूटे रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन