लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 10 से 10.5 प्रतिशत रहेगी : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:20 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर घरेलू रेटिंग एजेंसी ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के अपने अनुमान को संशोधित कर 10-10.5 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने नौ प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था।

एजेंसी ने कहा कि आर्थिक वृद्धि के कई संकेतक आर्थिक गतिविधियों में उम्मीद से ज्यादा तेजी से पुनरुद्धार की ओर इशारा कर रहे हैं।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा, "हम वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि के अनुमान को पहले के नौ प्रतिशत से संशोधित कर 10-10.5 प्रतिशत कर रहे हैं।"

एजेंसी ने वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 7.4 प्रतिशत संकुचन के आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी वृद्धि 8.3 प्रतिशत (सालाना आधार पर) होने की उम्मीद जतायी है।

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी 20.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

एजेंसी का मानना ​​​​है कि महामारी की तीसरी लहर ना आने पर आने वाले तिमाहियों में भी सुधार देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट में कहा गया कि टीकाकरण की तेज रफ्तार को देखते हुए संभावित तीसरी लहर के जोखिम का वृद्धि पर असर सीमित है।

इसमें कहा गया, हालांकि कच्चे तेल, खनिज उत्पादों, कच्चे माल की बढ़ती लागत, कोयले की आपूर्ति में कमी आदि से वृद्धि की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?