लाइव न्यूज़ :

E-commerce company Meesho: छह महीने में 52 लाख नकली और प्रतिबंधित उत्पादों को हटाया, ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने 12000 से अधिक विक्रेता खातों का पता लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2023 15:12 IST

E-commerce company Meesho: मीशो के एक अधिकारी ने बताया कि हटाए गए उत्पाद मीशो के मंच पर सूचीबद्ध कुल उत्पादों के पांच प्रतिशत से भी कम हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘प्रोजेक्ट सुरक्षा’ प्रणाली ने 12,000 से अधिक नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खातों का पता लगाया है।इस परियोजना के प्रभावशाली परिणाम मिले हैं।करीब 42 लाख नकली व नियमों का उल्लंघन करने वाले उत्पाद और 10 लाख प्रतिबंधित उत्पाद मंच से हटाए गए हैं।

E-commerce company Meesho: सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने पिछले छह महीने में करीब 42 लाख नकली व नियमों का उल्लंघन करने वाले उत्पाद और 10 लाख प्रतिबंधित उत्पादों को अपने मंच से हटाया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीशो के एक अधिकारी ने बताया कि हटाए गए उत्पाद मीशो के मंच पर सूचीबद्ध कुल उत्पादों के पांच प्रतिशत से भी कम हैं।

कंपनी के अनुसार, ‘प्रोजेक्ट सुरक्षा’ प्रणाली ने 12,000 से अधिक नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खातों का पता लगाया है और उनकी मंच तक पहुंच प्रतिबंधित की। मीशो की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘ इस परियोजना के प्रभावशाली परिणाम मिले हैं।

पिछले छह महीने में करीब 42 लाख नकली व नियमों का उल्लंघन करने वाले उत्पाद और 10 लाख प्रतिबंधित उत्पाद मंच से हटाए गए हैं। ’’ कंपनी के संस्थापक व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी संजीव बर्नवाल ने कहा कि कंपनी ने गुणवत्ता जांच को लगातार बेहतर करने और नकली उत्पादों व नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं की प्रभावी ढंग से पहचान करने के लिए उन्नत प्रोद्यौगिकी का इस्तेमाल किया।

टॅग्स :सोशल मीडियाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित