लाइव न्यूज़ :

महामारी की मार, बीते वित्त वर्ष में गोदामों की मांग 23 प्रतिशत घटकर 3.17 करोड़ वर्ग फुट पर

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश के आठ प्रमुख शहरों में बीते वित्त वर्ष में सालाना आधार पर भंडारगृह को पट्टे या लीज पर लेने की मांग में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। नाइटफ्रैंक इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में कुल 3.17 करोड़ वर्ग फुट गोदाम क्षेत्र को पट्टे पर दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद और पुणे में भंडारगृहों की मांग में 42 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, चेन्नई एकमात्र शहर रहा, जहां गोदामों की मांग बढ़ी। बीते वित्त वर्ष में चेन्नई में चार प्रतिशत अधिक भंडारगृह क्षेत्र पट्टे पर लिया गया।

नाइटफ्रैंक इंडिया ने कहा कि 2020-21 में आठ प्रमुख शहरों में सालाना आधार पर भंडारगृहों की मांग 23 प्रतिशत घटकर 3.17 करोड़ वर्गफुट रह गई।

अहमदाबाद में भंडारगृहों की मांग सबसे अधिक 42 प्रतिशत घटकर 30 लाख वर्ग फुट रह गई। पुणे में भी यह 42 प्रतिशत घटकर 28 लाख वर्ग फुट रह गई।

दिल्ली-एनसीआर में भंडारगृहों को लीज पर लेने की मांग 20 प्रतिशत घटकर 69 लाख वर्ग फुट रह गई। मुंबई में यह 23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58 लाख वर्ग फुट रही।

बेंगलुरु में गोदामों की मांग 43 लाख वर्ग फुट पर स्थिर रही।

कोलकाता में यह 22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31 लाख वर्ग फुट जबकि हैदराबाद में 30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24 लाख वर्ग फुट रही। हालांकि, चेन्नई में गोदामों की मांग चार प्रतिशत बढ़कर 35 लाख वर्ग फुट पर पहुंच गई।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजाल ने कहा, ‘‘पिछली पांच तिमाहियां काफी खराब रहीं। संक्रमण के मामलों की वजह से मानव जीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान वाणिज्यिक रियल एस्टेट संपत्ति वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसमें देश का भंडारगृह क्षेत्र भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?