लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग ने अशीष जोशी का निलंबन 90 दिनों के लिये बढ़ाया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दूरसंचार विभाग ने पूर्व संचार लेखा नियंत्रक आशीर्ष जोशी का निलंबन 90 दिनों के लिये और बढ़ा दिया है। अधिकारी के सोशल मीडिया पर दी गयी सूचना से यह जानकारी मिली।

जोशी को 26 फरवरी, 2019 को निलंबित किया गया था। उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर यूट्यूब और ट्विटर पर ‘भड़काऊ वीडियो’ डालने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद उन्हें निलंबित किया गया था।

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। वीडियो में वह ‘देशद्रोहियों’ के खिलाफ ‘युद्ध छेड़ने’ का संकल्प लेते नजर आते हैं। जोशी ने दिल्ली के तत्कालीन पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर कहा कि मिश्रा के वीडियो की सामग्री सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता का उल्लंघन है।

जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मैं पिछले 880 दिनों से निलंबित हूं। अब इसे 90 दिनों के लिये और बढ़ा दिया गया है।’’

इस बारे में संपर्क किये जाने पर जोशी ने निलंबन मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

दूरसंचार विभाग को ई-मेल भेजकर जानकारी मांगी गयी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

जोशी ने 19 फरवरी, 2019 को दूरसंचार कंपनियों को आपत्तिजनक या अश्लील संदेशों पर नकेल कसने और ऐसे ग्राहकों के खिलाफ शिकायत प्राप्त करने के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित करने का आदेश भी जारी किया था।

दूरसंचार विभाग ने जोशी पर मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए आधिकारिक ‘लेटरहेड’ का दुरुपयोग करने और बिना किसी अधिकार के आपत्तिजनक संदेशों और शिकायतों के समाधान के लिये तैयारी करने को लेकर दूरसंचार परिचालकों को आदेश जारी करने का आरोप लगाया था।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने राजनीतिक नेतृत्व के साथ विवाद के बाद 2015 में जोशी को उनके मूल कैडर दूरसंचार मंत्रालय में वापस भेज दिया था। उन्होंने दिल्ली के तत्कालीन प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ 2015 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिसंबर, 2015 में दिल्ली सचिवालय पर छापा मारा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब