लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने दिया मोदी सरकार को झटका! भारत के साथ व्यापारिक 'तरजीह' को खत्म करेगा अमेरिका

By विनीत कुमार | Updated: March 5, 2019 08:30 IST

अमेरिका ने साथ ही कहा कि भारत इस बात का आश्वासन देने में नाकाम रहा है कि वह पर्याप्त बाजार उपलब्ध करा सकेगा।

Open in App

भारत और तुर्की के साथ व्यापार को तरजीह देने के विशेष दर्जे को अमेरिका जल्द ही छीन सकता है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव) रॉबर्ट लाइटजर ने यह घोषणा की है। अमेरिका अगर यह कदम उठाता तो डोनाल्ड ट्रंप के 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद भारत और नरेंद्र मोदी सरकार के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भारत और तुर्की दोनों ही देश अमेरिका की व्यापार में प्राथमिकता के तहत आने वाले जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंसेस (जीएसपी) के लिए जरूरी मानदंडों पर अभी खड़ा नहीं उतर रहे हैं। 

यूएसटीआर ने साथ ही कहा कि भारत इस बात का आश्वासन देने में नाकाम रहा है कि वह पर्याप्त बाजार उपलब्ध करा सकेगा। वहीं, तुर्की आर्थिक तौर पर समूचित रूप से विकसित हो चुका है और इसलिए यह भी इसके लिए अब योग्य नहीं रह गया है।

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिकी संसद कांग्रेस के लिए जारी बयान में कहा गया, 'मैं यह कदम उठा रहा हूं क्योंकि अमेरिका और भारत सरकार के बीच कई बार बातचीत के बावजूद, मुझे लगता है कि भारत ने यह सुनिश्चित नहीं किया है कि वह अमेरिका को भारत के बाजार में पर्याप्त पहुंच में सहयोग देने वाला है।'

बता दें कि अमेरिकी के जीएसपी प्रोग्राम के तहत चुनिंदा देशों के 'कुछ उत्पाद' अमेरिका में ड्यूटी-फ्री टैक्स के तहत भेजे जा सकते हैं। इसके तहत अमेरिका के लिए भी उन देशों में कुछ शर्तों के तहत बाजार में दाखिल होने की छूट होती है। हालांकि, अमेरिका के अनुसार मौजूदा समय में भारत ने व्यापार से संबंधित कई रोक लगाये हैं जिससे उसके (अमेरिका के) अपने व्यापार पर नाकारात्मक असर पड़ रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना