लाइव न्यूज़ :

Diwali 2023: दीपावली पर स्वदेशी खरीदें और नमो ऐप पर उत्पाद या निर्माता के साथ सेल्फी साझा कर जश्न मनाएं, पीएम मोदी ने लोगों से की अपील, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2023 16:52 IST

Diwali 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ इस दिवाली आइए हम नमो ऐप पर #वोकल फॉर लोकल के साथ भारत की उद्यमशीलता तथा रचनात्मक भावना का जश्न मनाएं।’’

Open in App
ठळक मुद्देऐसे उत्पाद खरीदें जो स्थानीय स्तर पर बनाए गए हों।फिर नमो ऐप पर उत्पाद या निर्माता के साथ एक सेल्फी साझा करें। सकारात्मकता की भावना फैलाने का आह्वान करें।

Diwali 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इस दिवाली स्थानीय स्तर पर विनिर्मित उत्पाद खरीदने और उस उत्पाद या उसके निर्माता के साथ एक सेल्फी ‘नमो ऐप’ पर साझा करने का बुधवार को आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ इस दिवाली आइए हम नमो ऐप पर #वोकल फॉर लोकल के साथ भारत की उद्यमशीलता तथा रचनात्मक भावना का जश्न मनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे उत्पाद खरीदें जो स्थानीय स्तर पर बनाए गए हों और फिर नमो ऐप पर उत्पाद या निर्माता के साथ एक सेल्फी साझा करें। अपने मित्रों और परिवार को इस कड़ी में शामिल होने और सकारात्मकता की भावना फैलाने का आह्वान करें।’’ मोदी ने कहा, ‘‘ आइए हम स्थानीय प्रतिभाओं का समर्थन करने, साथी भारतीयों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और अपनी परंपराओं को समृद्ध बनाए रखने के लिए डिजिटल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करें।’’

अक्टूबर में अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ यानी स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर जोर देने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा था, ‘‘ हर बार की तरह इस बार भी त्योहारों में हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए। मैं एक बार फिर अनुरोध करना चाहता हूं कि आप जहां भी घूमने या तीर्थयात्रा पर जाएं स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीदें।’’ उन्होंने लोगों से लेनदेन के दौरान यूपीआई डिजिटल भुगतान प्रणाली का अधिक इस्तेमाल करने का आग्रह किया था और कहा था कि स्थानीय उत्पाद खरीदने से कारीगरों की दिवाली भी रोशन हो जाएगी।

टॅग्स :दिवालीनरेंद्र मोदीभारत सरकारNaMo
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती